Bihar Public Service Commission (BPSC):परीक्षा पैटर्न तथा सिलेबस | BPSC Exam Pattern and Syllabus

बीपीएसी अर्थात बिहार लोक सेवा आयोग इंडिया में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षाओ  में से एक है। यह परीक्षा बिहार सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में सरकारी अधिकारियो के चयन के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम बिहार लोक सेवा परीक्षा से सम्बंधित  सभी तरह के जानकारी जैसे परीक्षा पैटर्न ,सिलेबस आदि को बताएँगे।

बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा पैटर्न  

BPSC इस परीक्षा में अभ्यर्थी का चयन तीन चरण में करता है। ये तीन चरण है 
  • प्रीलिम्स यानि प्रारंभिक परीक्षा। कुछ लोग इस स्क्रीनिंग टेस्ट भी कहते है। 
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 
  • इंटरव्यू 

प्रीलिम्स परीक्षा 

यह एक 150 अंक का ऑफलाइन परीक्षा होता है। इसमें अभ्यर्थी को कुल दो घंटे का समय दिया जाता है। इसमें सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते है। इस परीक्षा में अभ्यर्थी को BPSC द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करना होता है। निर्धारित अंक से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाता है। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में बैठना होता है। विभिन्न वर्गों के लिए BPSC द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंक निम्न है :-
  • सामान्य वर्ग -40%
  • पिछड़ा वर्ग - 36 %
  • अति पिछड़ा वर्ग -34 %
  • SC /ST /Female -30 %
प्रीलिम्स परीक्षा के बाद BPSC प्रत्येक वर्ग के लिए BPSC एक कटऑफ जारी करता है। कटऑफ मार्क्स उपलब्ध पद  संख्या तथा आवेदक के संख्या पर निर्भर करता है। कटऑफ अंक या इससे ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के योग्य होते है। 

प्रीलिम्स परीक्षा के लिए सिलेबस 

  • सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएँ
  • बिहार का इतिहास और भारतीय इतिहास
  • भूगोल (मुख्य रूप से बिहार का भूगोल)
  • भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
  • आजादी के बाद के बिहार की अर्थव्यवस्था में बदलाव
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार की भूमिका
  • सामान्य मानसिक क्षमता

BPSC मुख्य (Mains)परीक्षा 

प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के आवेदन करना पड़ता है। चूँकि प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है। इसलिए इसका अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़ा जाता है। BPSC के मुख्य परीक्षा के अंक के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की  जाती है। मुख्य परीक्षा में चार पेपर की परीक्षा होती है। जो निम्न है:-
 पेपर 
 अधिकतम अंक 
 हिंदी पेपर 
 100 
 सामान्य अध्ययन -1 
 300 
सामान्य अध्ययन -2 
 300 
 वैकल्पिक पेपर 
 300 

BPSC मुख्य परीक्षा में 100 का हिंदी केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है। इसका अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाता है। इसमें अभ्यर्थी को केवल पास होना होता है। यदि कोई अभ्यर्थी इसमें पास नहीं होता है तो उसके अगले कापियों की जाँच नहीं होगी। इसलिए हिंदी में पास होना बहुत जरुरी होता है। इसमें प्रश्न 10th के हिंदी के पेपर के समान ही होता है। BPSC के मुख्य परीक्षा तीन पेपर (सामान्य अध्ययन -1 ,सामान्य अध्ययन -2 तथा वैकल्पिक पेपर ) के अंक ही मान्य होते है तथा मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते है। BPSC  मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे का समय दिया जाता है। इस परीक्षा में तीनो पेपर के प्रश्न हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषा में उपलब्ध होता है। इसमें गलत उत्तर देने के लिए कोई  नेगेटिव अंक नहीं दिए जाते है। 

BPSC मुख्य परीक्षा  सामान्य अध्ययन -1 सिलेबस 


भारतीय संस्कृति

भारत का आधुनिक इतिहास
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समकालीन घटनाएं
सांख्यिकीय विश्लेषण, चित्र और रेखांकन

BPSC मुख्य परीक्षा  सामान्य अध्ययन -2  सिलेबस 

भारतीय और बिहार की  राजव्यवस्था
भारत और बिहार की अर्थव्यवस्था
भारत  और बिहार का  भूगोल
भारत और बिहार के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव
(BPSC के सम्पूर्ण सिलेबस जानकरी के लिए यहाँ क्लिक करे)

BPSC इंटरव्यू 

BPSC मुख्य परीक्षा के अंको का आधार पर मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी को पर्सनल  बुलाया जाता है। इंटरव्यू में प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थी को अधिकतम 120 अंक दिया जाता है। इंटरव्यू तथा BPSC मुख्य परीक्षा के अंक को जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। 

BPSC मुख्य परीक्षा  वैकल्पिक पेपर 

निचे दिए गए किसी भी विषय में से कोई एक विषय अभ्यर्थी द्वारा चुना जा सकता है। 
अंग्रेजी भाषा और साहित्य
उर्दू भाषा और साहित्य
हिंदी भाषा और साहित्य
फारसी भाषा और साहित्य
अरबी भाषा और साहित्य
पाली भाषा और साहित्य
मैथिली भाषा और साहित्य
बंगला भाषा और साहित्य
संस्कृत भाषा और साहित्य
रसायन विज्ञान
नागरिक सास्त्र
भौतिक विज्ञान
कृषि
आंकड़े
वनस्पति विज्ञान
प्राणि विज्ञान
दर्शन
राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
मनोविज्ञान
सार्वजनिक प्रशासन
श्रम और समाज कल्याण
प्रबंध
गणित
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
भूगोल
भूगर्भशास्त्र
इतिहास
कानून
असैनिक अभियंत्रण
अर्थशास्त्र
वाणिज्य और लेखा
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
मनुष्य जाति का विज्ञान

Comments

Popular posts from this blog

Mizoram University : Admission Process ,Course Eligibility In Hindi

Tezpur University :Course ,Admission Process and other In Hindi